दिल्ली एयरपोर्ट पर CM भगवंत मान को 3 घंटे रोके रखा, 50 हजार का चालान भी काटा, आप ने केंद्र सरकार को घेरा

दिल्ली एयरपोर्ट पर CM भगवंत मान को 3 घंटे रोके रखा, 50 हजार का चालान भी काटा, आप ने केंद्र सरकार को घेरा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर विवरण साझा किया

मान 17 से 21 अक्टूबर तक SIAL Paris 2026 प्रदर्शनी में शामिल हुए थे

केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट ने CM को फ्रांस यात्रा की अनुमति दी

विदेश दौरे के दौरान और भारत लौटने पर CM को झेलनी पड़ी परेशानी

आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का दावा है कि पेरिस से लौटने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब तीन घंटे तक रोके रखा गया और उनका 50 हजार का चालान भी काटा गया। पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर इस घटना का विवरण साझा किया।

AAP का आरोप- जाने की तैयारी के बीच काटा चालान

पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी पन्नू के मुताबिक, शुरुआत में अधिकारियों ने सामान आने या जांच में देरी होने की बात कही थी। जब मुख्यमंत्री भगवंत मान का सामान उनकी गाड़ी में लोड किया जा रहा था और वह वहां से निकलने वाले थे, तभी अधिकारियों ने 50 हजार रुपये का चालान जारी कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने इस कार्रवाई के दौरान कहा कि वे ऊपर से काफी दबाव में हैं।

SIAL पेरिस 2026 में शामिल होकर लौटे थे भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान 17 से 21 अक्टूबर तक खाद्य व्यापार प्रदर्शनी SIAL Paris 2026 में शामिल हुए थे। इस दौरे का उद्देश्य पंजाब के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देना बताया गया। AAP के मुताबिक केंद्र के फैसले के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री को फ्रांस यात्रा की अनुमति दी थी। इसके बावजूद विदेश दौरे के दौरान और भारत लौटने पर मुख्यमंत्री को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *