अमृतसर में नशे और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में नशे और हथियारों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार

एक हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्तौल और 3 किलो 491 ग्राम हेरोइन बरामद, विदेशों में बैठे तस्करों से संपर्क होने का शक

पंजाब के अमृतसर में देहाती पुलिस ने नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 3 किलो 491 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशों में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोप है कि इन तस्करों के जरिए अवैध हथियारों की आपूर्ति की गई थी, जिन्हें आगे अन्य अपराधियों तक पहुंचाया जाना था।

छेहरटा और लोपोके थानों में FIR दर्ज

इस मामले में छेहरटा और लोपोके पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, संपर्कों और हथियारों व नशीले पदार्थों की सप्लाई के स्रोतों का पता लगाने में जुटी है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पंजाब में नशा तस्करी, अवैध हथियारों, विस्फोटकों और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *