अमेरिका में पंजाबी बुजुर्ग महिला का शव बरामद, 2 महीने से थीं लापता
घटना के बाद परिवार वालों में शोक की लहर है
‘लोअर लेटरल 3’ नामक नहर में एक शव दिखा
23 अगस्त रात रहस्यमयी तरीके से हुई लापता
सीसीटीवी फुटेज अनुसार रात एक बजे निकली
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 72 साल की पंजाबी महिला का नहर से शव बरामद हुआ है। महिला की पहचान अजीत कौर के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में शोक की लहर है। उनकी मौत का खुलासा तब हुआ जब टरलॉक इरिगेशन डिस्ट्रिक्ट के कर्मचारियों को सेंट्रल एवेन्यू और कीज़ रोड के पास स्थित ‘लोअर लेटरल 3’ नामक नहर में एक शव दिखाई दिया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
2 माह से थी लापता
जानकारी के मुताबिक अजीत कौर पिछले 2 महीने से लापता थीं। अजीत कौर 23 अगस्त की देर रात सेरेस शहर के कासा ग्रांडे अपार्टमेंट्स से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गईं थी। जब काफी देर तक वह नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश करना शुरू कर दिया। सीसीटीवी की फुटेज में देखा गया कि वह रात करीब 1 बजे निकली थीं।








