जालंधर वेस्ट में सरेआम बिक रहा नशा! AAP पार्षद पति ने कीमती भगत को भी दिया जवाब
सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी बात रखी
आवाजें लगाकर नशा बेचने की बात आई सामने
कीमती भगत के झोटा की हत्या पर उठे थे सवाल
निशाना बनाने के बजाय समर्थन करना चाहिए था
जालंधर

जालंधर में नशे की बिक्री को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अवतार नगर की AAP पार्षद के पति अमन ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर जालंधर वेस्ट में कथित तौर पर खुलेआम हो रही नशे की बिक्री का मुद्दा उठाया। इलाके में आवाजें लगाकर नशा बेचे जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों का समर्थन करने के बजाय कुछ नेता उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं। दरअसल, बीते दिन AAP नेता कीमती भगत ने परविंदर झोटा की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर लाइव होकर कुछ सवाल उठाए थे।
कीमती भगत के बयान के बाद अमन का पलटवार
इसके बाद अवतार नगर की पार्षद के पति अमन ने भी लाइव आकर अपनी बात रखी। अमन ने कीमती भगत को कहा कि अगर वे नशे की बिक्री बंद नहीं करवा सकते, तो कम से कम उन लोगों का साथ जरूर दें, जो नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने परविंदर झोटा जैसे लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाने के बजाय उनका समर्थन किया जाना चाहिए। अमन के इस बयान के बाद जालंधर में नशे के मुद्दे पर AAP नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी चर्चा में आ गई है।








