हरियाणा के पंचकूला से चौंकाने वाली घटना, तीसरी के छात्र ने KG की बच्ची पर किया हमला, गंभीर हालत में PGI रेफर

हरियाणा के पंचकूला से चौंकाने वाली घटना, तीसरी के छात्र ने KG की बच्ची पर किया हमला, गंभीर हालत में PGI रेफर

एक छोटी बच्ची पर पत्थर और भारी गमले से हमला कर दिया

इस हमले से खून से लथपथ हालत में बच्ची बेहोश होकर गिरी

नाजुक हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ में किया गया रेफर

CCTV फुटेज सहित सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मांगी

हरियाणा के पंचकूला से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक स्कूल परिसर में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने KG की एक छोटी बच्ची पर पत्थरों और भारी गमले से हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। जब लोगों ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में देखा तो स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्ची को पहले सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का PGI में इलाज चल रहा है।

खून से लथपथ हालात में मिली बच्ची

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया। इसके बाद भारी गमला उठाकर उसके सिर और शरीर पर वार किए। हमले के दौरान बच्ची जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। आरोप है कि छात्र ने बच्ची को घसीटना जारी रखा और उस पर हमला करता रहा।

ईंट से सिर और चेहरे पर किए कई वार

बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने बच्ची के सिर और चेहरे पर ईंट से करीब 12 बार वार किए। इसके बाद उसके बाल पकड़कर बेंच पर पटकने और जमीन पर घसीटने का भी आरोप है। आरोप है कि छात्र ने बच्ची के चेहरे पर लातों से भी कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने स्कूल पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्कूल प्रबंधन से CCTV फुटेज सहित सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *