आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव 2027 के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची की जारी, धुरी से चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान

करतारपुर से बलकार सिंह व नकोदर से इंदरजीत कौर मान को टिकट

लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम जेल में बंद संजीव अरोड़ा का रहा

AAP नेता और पूर्व मंत्री को लुधियाना वेस्ट हलके से मैदान पर उतारा है

जारी होने वाली दूसरी लिस्ट में कई बड़े चेहरों को टिकट मिल सकती है

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। जिनमें जालंधर के करतारपुर से बलकार सिंह और नकोदर से इंदरजीत कौर मान को टिकट सौंपी गई है। वहीं इस लिस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है और वह धूरी से चुनाव लड़ेंगे।

जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को भी दी टिकट

इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का रहा। लुधियाना वेस्ट हलके से मैदान पर उतारा है। AAP नेता और पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को 9 मई 2026 को ED ने ₹100 करोड़ से अधिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। तबसे वह जेल में ही बंद हैं।

पहली लिस्ट में बड़े चेहरों का नाम शामिल नहीं

वहीं इस लिस्ट में कई बड़े चेहरों को टिकट नहीं मिली है। इस लिस्ट में वित्तमंत्री हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा और शिक्षामंत्री हरजोत बैंस जैसे बड़े नेताओं का नाम शामिल नहीं है। हालांकि दूसरी लिस्ट में इन नेताओं को टिकट मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *