जालंधर के लाडोवाली रोड पर पेट्रोल पंप के ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों ने किया नियंत्रित

जालंधर के लाडोवाली रोड पर पेट्रोल पंप के ट्रांसफार्मर में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों ने किया नियंत्रित

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, अफरा-तफरी मची

हादसे में जनहानि नहीं हुई, कुछ आर्थिक नुकसान हुआ

8:10 बजे पेट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना मिली थी

घटना में किसी की जान नहीं गई, स्थिति पूरे नियंत्रण में

जालंधर

जालंधर के लाडोवाली रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड़ की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ आर्थिक नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड़ की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

फायर ब्रिगेड़ के कर्मी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें करीब 8:10 बजे पेट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद रामा मंडी फायर स्टेशन से दो गाड़ियां और जेल रोड स्थित फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। फायर ब्रिगेड़ कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना में किसी की जान नहीं गई।

पेट्रोल पंप मालिक मौके पर मौजूद नहीं

ट्रांसफार्मर की तारों में स्पार्किंग होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। पेट्रोल पंप मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। नरेश कुमार के मुताबिक, समय रहते फायर ब्रिगेड़ ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने मामूली आर्थिक नुकसान की जानकारी दी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *