परविंदर झोटा की हत्या के मामले में डीएसपी और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड, CBI की जांच जारी
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी
पहले मामले में SHO इंस्पेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है
सूत्रों के मुताबिक CBI ने परिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए राजी किया है
परिवार पहले से ही मामले में कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन कर रहा है
मानसा
मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। SHO इंस्पेक्टर के बाद अब मानसा के DSP हरजिंदर सिंह गिल और ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है। मानसा के SSP ने दोनों अधिकारियों के निलंबन की पुष्टि की है। वहीं, मामले की जांच के लिए CBI ने चंडीगढ़ में FIR दर्ज कर ली है।

CBI ने चंडीगढ़ में दर्ज की FIR, पोस्टमॉर्टम के लिए राजी
बता दें कि झोटा का परिवार लगातार मामले से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। मामले की जांच के बीच CBI की ओर से झोटा के परिवार से पोस्टमॉर्टम कराने को लेकर बातचीत की गई। सूत्रों के मुताबिक, CBI ने परिवार को पोस्टमॉर्टम के लिए राजी कर लिया है।
पोस्टमॉर्टम को लेकर परिवार और प्रदर्शनकारियों से चर्चा
झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर पोस्टमॉर्टम के मुद्दे पर धरने में शामिल लोगों से राय लेने पहुंचीं। परिवार पहले से ही मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे में पोस्टमॉर्टम को लेकर परिवार और धरने में शामिल लोगों के बीच चर्चा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।








