लुधियाना में बेकाबू वरना कार का कहर! 5 लोगों को कुचला, हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत

लुधियाना में बेकाबू वरना कार का कहर! 5 लोगों को कुचला, हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत

आसपास के लोग आगे आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया

पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया

बाजार में लोगों की भीड़ देखकर कार पर नियंत्रण खो बैठा था वह

CC फुटेज देखने के बाद लगाएं हादसे की भयावहता का अंदाजा

लुधियाना

लुधियाना में वीरवार सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार वरना कार ने सड़क पर मौत का कहर मचा दिया। सुबह करीब 8:15 बजे व्यस्त बाजार की सड़क पर कार अचानक बेकाबू हो गई और रास्ते में आने वाले करीब 5 लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी पर सवार एक सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद भागा ड्राइवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आगे आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि बाजार में लोगों की भीड़ देखकर वह घबरा गया और कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह भीषण हादसा हो गया।

CCTV में कैद हुआ सड़क हादसे का खौफनाक मंजर

इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में वरना कार तेज रफ्तार से सड़क पर जाती दिखाई दे रही है। कार सड़क किनारे चल रहे लोगों को एक के बाद एक टक्कर मारती नजर आती है। फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *