जालंधर में घर के बाहर XUV पर फायरिंग, छत पर खड़े युवक पर भी चलाई गोली, बाल-बाल बचा

अपराधियों के हौंसले एक बार फिर बुलंद नजर आए

बाइक सवार 5 युवकों ने कुल 6 राउंड गोलियां चलाईं

इस वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार

आसपास CCTV कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है

जालंधर

जालंधर में अपराधियों के हौंसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। गुरु नानक नगर में देर रात दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए पांच युवकों ने एक घर के बाहर खड़ी XUV कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कुल 6 राउंड गोलियां चलाईं। घर की छत पर मौजूद युवक पर भी गोली चला दी। हालांकि, युवक बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। मौके से छह कारतूस बरामद हुए हैं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

पहले आए युवक, कार हटाने की हुई बात

गुरु नानक नगर निवासी पीड़ित साहिल ने बताया कि रात करीब 11 बजे कुछ युवक घर के बाहर खड़ी कार को हटाने के लिए कहने लगे। उसके पिता घर पर नहीं हैं, साहिल की यह बात सुनकर युवक वहां से चले गए। कुछ समय बाद दो बाइक सवार पांच युवक घर के बाहर पहुंचे। उस समय वह घर की छत पर टहल रहा था। अचानक शोर की आवाज सुनकर नीचे देखा तो आरोपियों ने एक के बाद एक 6 राउंड गोलियां चलाईं।

छत पर खड़े साहिल को भी बनाया निशाना

पीड़ित ने बताया कि छत से ही हमलावरों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान गाली-गलौज भी हुई। गुस्साए आरोपियों ने उसकी तरफ भी गोली चला दी, लेकिन किस्मत से गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद पांचों आरोपी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। साहिल ने पुलिस को बताया कि वह हमलावरों में से किसी को नहीं जानता और न ही उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।

छह कारतूस बरामद, CCTV फुटेज खंगाली

मौके पर पहुंचे ACP नॉर्थ करनैल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से गुरु नानक नगर में फायरिंग की सूचना मिली थी। थाना नंबर-1 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से छह कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है। शुरुआती जांच में पांच संदिग्ध दो मोटरसाइकिलों पर घटनास्थल की तरफ आते और वारदात के बाद फरार होते दिखाई दिए हैं।जालंधर में घर के बाहर XUV पर फायरिंग, छत पर खड़े युवक पर भी चलाई गोली, बाल-बाल बचा

अपराधियों के हौंसले एक बार फिर बुलंद नजर आए

बाइक सवार 5 युवकों ने कुल 6 राउंड गोलियां चलाईं

इस वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार

आसपास CCTV कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है

जालंधर

जालंधर में अपराधियों के हौंसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। गुरु नानक नगर में देर रात दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए पांच युवकों ने एक घर के बाहर खड़ी XUV कार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने कुल 6 राउंड गोलियां चलाईं। घर की छत पर मौजूद युवक पर भी गोली चला दी। हालांकि, युवक बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। मौके से छह कारतूस बरामद हुए हैं और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

पहले आए युवक, कार हटाने की हुई बात

गुरु नानक नगर निवासी पीड़ित साहिल ने बताया कि रात करीब 11 बजे कुछ युवक घर के बाहर खड़ी कार को हटाने के लिए कहने लगे। उसके पिता घर पर नहीं हैं, साहिल की यह बात सुनकर युवक वहां से चले गए। कुछ समय बाद दो बाइक सवार पांच युवक घर के बाहर पहुंचे। उस समय वह घर की छत पर टहल रहा था। अचानक शोर की आवाज सुनकर नीचे देखा तो आरोपियों ने एक के बाद एक 6 राउंड गोलियां चलाईं।

छत पर खड़े साहिल को भी बनाया निशाना

पीड़ित ने बताया कि छत से ही हमलावरों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान गाली-गलौज भी हुई। गुस्साए आरोपियों ने उसकी तरफ भी गोली चला दी, लेकिन किस्मत से गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद पांचों आरोपी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। साहिल ने पुलिस को बताया कि वह हमलावरों में से किसी को नहीं जानता और न ही उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।

छह कारतूस बरामद, CCTV फुटेज खंगाली

मौके पर पहुंचे ACP नॉर्थ करनैल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से गुरु नानक नगर में फायरिंग की सूचना मिली थी। थाना नंबर-1 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से छह कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है। शुरुआती जांच में पांच संदिग्ध दो मोटरसाइकिलों पर घटनास्थल की तरफ आते और वारदात के बाद फरार होते दिखाई दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *