न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा बने हीरो, कीवियों को चटाई धूल

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा बने हीरो, कीवियों को चटाई धूल

भारतीय टीम ने एक बार फिर से मेजबानों की धरती पर अपना दबदबा साबित किया

38 गेंदों में ताबड़तोड़ 113 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को धमाकेदार जीत दिलाई

अभिषेक की पारी से भारत के लिए बड़े लक्ष्य का पीछा करना बेहद आसान हो गया.

जीत की हैट्रिक लगाते हुए भारत ने टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर न्यूजीलैंड की धरती पर अपना दबदबा साबित किया है. अभिषेक शर्मा ने महज 38 गेंदों में ताबड़तोड़ 113 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाई. इस तरह भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इससे पहले मेजबान टीम की और से मिले 199 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 13.2 ओवर में 4 विकेट से जीत हासिल कर ली. अपनी पारी के दौरान 11 गगनखुंबी छक्के और 9 चौके लगाकर अभिषेक ने कीवी गेंदबाजों को पूरी तरह से धो डाला। अभिषेक ने मैदान के हर तरफ से शानदार शॉट्स खेले और दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी इस पारी से भारत के लिए बड़े लक्ष्य का पीछा करना बेहद आसान हो गया। अब फैंस की नजरें सीरीज के अगले मैचों पर जा टिकी हैं।

पहले पावरप्ले में ही बना डाला सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 133 रनों की शानदार साझेदारी और किसी पावरप्ले में पहली बार बने सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड के दम पर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया. वैभव सूर्यवंशी ने 45 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. हालांकि इस जोड़ी के बाद खेलने आए संजू सैमसन और कप्तान श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट होकर पैवेलियन की ओर चलते बने। लेकिन तबतक अभिषेक शर्मा तूफानी शतक जड़कर भारतीय टीम के लिए जीत की पटकथा लिख चुके थे।

डेरिल मिचेल ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। मिचेल ने 52 गेंदों पर नाबाद 89 रन की पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल थे. फिन एलन ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और 25 गेंदों में 40 रन बनाए. एलन और मिचेल ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन और जोड़े। बल्लेबाजी को उतरे ग्लेन फिलिप्स कुछ खास नहीं कर पाए और सस्ते में आउट हो गए। बेवन जैकोब्स ने डेरिल मिचेल का बाखूबी साथ दिया और 75 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की

भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ट को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिलाई. इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल ने भी अहम विकेट लेकर न्यूजीलैंड की रफ्तार रोकने की कोशिश की. बेवन जैकब्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए और मिशेल के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। हालांकि भारतीय टीम की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने न्यूजीलैंड का 198 रन का स्कोर छोटा साबित हुआ. अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी, वैभव सूर्यवंशी की शानदार शुरुआत और भारतीय गेंदबाजों के योगदान ने इस जीत को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *