पंजाब-चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 30 अक्टूबर को आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 30 अक्टूबर को आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट

कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना

31 अक्टूबर से बारिश की संभावना कम, लेकिन मौसम सामान्य होने की आस

31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक राज्य के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की

राज्य में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है

चंडीगढ़

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम केंद्र के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए आंधी और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। हालांकि, 31 अक्टूबर से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर के बाद पंजाब में बारिश की संभावना कम हो जाएगी। 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक राज्य के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 32 से 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *