अमृतसर में AAP सरपंच के बेटे की गोली मारकर ह/त्या, गुरुद्वारे से लौटते समय बरसाईं गोलियां

अमृतसर में AAP सरपंच के बेटे की गोली मारकर ह/त्या, गुरुद्वारे से लौटते समय बरसाईं गोलियां

अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के गांव चीते कलां में हुई वारदात

तीरथ सिंह गुरुद्वारे में माथा टेककर अपने दोस्त के साथ लौट रहा था

पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं

तीरथ सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रंजीत सिंह घायल

गुरदित्त सिंह, गुरजंत सिंह, हरकीरत सिंह और गोरा के खिलाफ FIR

अमृतसर

पंजाब के अमृतसर में सोमवार रात आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा सरपंच के बेटे तीरथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तीरथ सिंह गुरुद्वारे में माथा टेककर अपने दोस्त के साथ वापस लौट रहा था। इसी दौरान गुरुद्वारे के बाहर पहले से मौजूद हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद लोग दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तीरथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रंजीत सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह वारदात अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के गांव चीते कलां में हुई। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं।

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप

मृतक के भाई कारज सिंह, जो ब्लॉक समिति के सदस्य हैं, ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने गुरदित्त सिंह, गुरजंत सिंह, हरकीरत सिंह उर्फ हॉकी और गोरा के खिलाफ FIR दर्ज की है। फिलहाल, चारों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वारदात के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घटना के बाद सियासत भी तेज

इस हत्याकांड के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सत्ताधारी पार्टी के प्रतिनिधियों के परिवार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी। बिट्टू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *