जलालाबाद की राजनीति में नया मोड़, अकाली दल में आते ही आंवला के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

जलालाबाद की राजनीति में नया मोड़, अकाली दल में आते ही आंवला के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

कांग्रेस का हाथ छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया

सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

उन्हें गर्व है पंजाब की जनता की सेवा के लिए उनपर भरोसा जताया है

फिरोजपुर जिले की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चाएं तेज

जलालाबाद

पंजाब की राजनीति में रविवार को बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रामिंदर सिंह आंवला ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने के बाद आंवला ने कहा कि उन्हें गर्व है कि सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की जनता की सेवा के लिए उन पर भरोसा जताया है। उनके अकाली दल में शामिल होने से फिरोजपुर जिले की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अक्टूबर 2019 में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की

रामिंदर सिंह आंवला का यह कदम इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अक्टूबर 2019 में जलालाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस सीट को अकाली दल का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। वह 16 अक्टूबर 2019 से 10 मार्च 2022 तक विधायक रहे। इसके अलावा, गुरुहरसहाय में नगर कौंसिल चुनावों के दौरान भी उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।

सीमावर्ती क्षेत्र में पार्टी मजबूत करने का काम करेंगे

वही अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आंवला का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रामिंदर सिंह आंवला जलालाबाद के साथ-साथ पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल की जीत सुनिश्चित करने के लिए आंवला से योगदान देने की उम्मीद जताई।

रामिंदर सिंह आंवला ने पार्टी बदलने पर क्या कहा?

रिपोर्ट के मुताबिक, आंवला ने कहा कि पंजाब का दर्द शिरोमणि अकाली दल ही समझता है और पंजाब के मुद्दों का हल भी यही पार्टी निकाल सकती है। उन्होंने अपने साथियों को अपने फैसले के बारे में बता दिया था। जलालाबाद से उन्हें टिकट देना है या किसी दूसरे उम्मीदवार को चुनाव लड़ाना है, इसका फैसला सुखबीर सिंह बादल करेंगे। इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि उन्हें जलालाबाद से टिकट मिलना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *