जालंधर में करवाचौथ फेस्टिवल सेलिब्रेशन, इतने बजे करें चांद का दीदार, जानें अन्य शहरों में समय
पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती महिलाएं
सरगी खाने के साथ व्रत की शुरुआत, जबकि चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत का पारण
मौसम साफ रहने पर निर्धारित समय के आसपास चांद दिखाई देने की संभावना रहती है
हालांकि, वास्तविक समय में मौसम और स्थानीय परिस्थितियों के कारण अंतर हो सकता है
देशभर में करवाचौथ फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन और तरक्की की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना करती हैं। करवा चौथ के व्रत की शुरुआत सरगी खाने के साथ होती है, जबकि व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद किया जाता है। दिनभर व्रत के बाद महिलाओं को रात में चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। चंद्रमा के दर्शन करने और अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।
जालंधर में रात 8:10 बजे दिखने की संभावना
जालंधर में मौसम अनुकूल रहने पर रात 8:10 बजे चांद दिखाई देने की संभावना है। वहीं, अमृतसर में रात 8:12 बजे और लुधियाना में रात 8:11 बजे चंद्रोदय का अनुमान है। करवाचौथ पर अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग हो सकता है। मौसम साफ रहने पर निर्धारित समय के आसपास चांद दिखाई देने की संभावना रहती है। हालांकि, वास्तविक समय में मौसम और स्थानीय परिस्थितियों के कारण अंतर हो सकता है इसलिए आसमान की स्थिति पर भी नजर रखें। अगर आप भी व्रत रख रही हैं, तो अपने शहर में चांद निकलने का संभावित समय जरूर जान लें।
पंजाब के प्रमुख शहरों में कब निकलेगा चांद?
जालंधर रात 8:10 बजे
अमृतसर रात 8:12 बजे
फरीदकोट रात 8:16 बजे
फिरोजपुर रात 8:16 बजे
मोगा रात 8:14 बजे
बठिंडा रात 8:17 बजे
लुधियाना रात 8:11 बजे
संगरूर रात 8:13 बजे
पटियाला रात 8:10 बजे









