त्योहार के सीजन के बीच महंगाई का एक और झटका, दूध हुआ महंगा, नवंबर से बढ़ेंगी कीमतें

त्योहार के सीजन के बीच महंगाई का एक और झटका, दूध हुआ महंगा, नवंबर से बढ़ेंगी कीमतें

हैबोवाल व ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के संचालकों ने लिया फैसला

दूध खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे

दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की जाएगी

क्रीम डेयरी संचालकों के लिए फैट के रेट में भी इजाफा किया गया

1 नवंबर से नए रेट लागू होने के बाद घरेलू बजट पर पड़ेगा असर

त्योहारी सीजन के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। लुधियाना में 1 नवंबर से दूध की कीमत बढ़ने वाली है। हैबोवाल और ताजपुर डेयरी कॉम्प्लेक्स के संचालकों ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। नए रेट लागू होने के बाद लोगों को दूध खरीदने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। डेयरी प्रतिनिधियों के मुताबिक, दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा क्रीम डेयरी संचालकों के लिए फैट के रेट में भी इजाफा किया गया है।

1 नवंबर से लागू होंगे दूध के नए रेट

हैबोवाल डेयरी के प्रधान कुलदीप सिंह लहरिया ने 1 नवंबर से दूध के बढ़े हुए नए रेट लागू करने की जानकारी दी है। शहर में दूध बेचने वाले सभी बूथों पर प्रति किलो 3 रुपये की वृद्धि की जा रही है। वहीं, क्रीम डेयरी संचालकों के लिए फैट के रेट में 30 पैसे की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। डेयरी प्रतिनिधियों ने सभी डेयरी मालिकों से नए रेट लागू करने की अपील की है।

पशुचारा महंगा होने से बढ़े दूध के दाम

डेयरी संचालकों ने दूध की कीमतें बढ़ाने के पीछे पशुओं के चारे की बढ़ती लागत को मुख्य वजह बताया है। उनके अनुसार, पिछले कुछ समय से तूड़ी, दाना और हरे चारे यानी पशुओं के खाने की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है। चारे की कीमतें बढ़ने से डेयरी चलाने का खर्च भी बढ़ गया है। दूध रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी का असर घरेलू बजट पर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *