पंजाब में तरनतारन में एक दर्दनाक सड़क हादसा

पंजाब में तरनतारन में एक दर्दनाक सड़क हादसा

तरनतारन के खेमकरण रोड पर शादी से लौट रहे 5 दोस्तों की कार हादसे का शिकार, 2 की मौत, 3 घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

अमृतसर में दोस्त के विवाह समारोह में हुए शामिल

हादसे में घायल तीन युवकों को अस्पताल पहुंचाया

दो लोगों की मौत से शाहबाजपुर में शोक की लहर

तरनतारन

तरनतारन के खेमकरण रोड पर मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां विवाह समारोह से लौट रहे पांच दोस्तों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दोनों मृतक गांव शाहबाजपुर के थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

शाहबाजपुर में शोक की लहर

मृतकों की पहचान गुरविंदर सिंह (48) और सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल तीन युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। एक साथ गांव के दो लोगों की मौत से शाहबाजपुर में शोक की लहर दौड़ गई है।

किनारे खड़े ट्रक से टकराई

जानकारी के मुताबिक, पांचों दोस्त अमृतसर में अपने दोस्त के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार रात करीब 10 से 12 बजे वापस लौटते समय पट्टी के खेमकरण रोड पर चुंगी के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *