पंजाब विधासभा के स्पेशल सेशन के दूसरे दिन भी हंगामा

पंजाब विधासभा के स्पेशल सेशन के दूसरे दिन भी हंगामा

हरपाल सिंह चीमा बोले, ”मिस्टर, यू आर द मेंबर ऑफ चिट्टा पार्टी”

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने सुखपाल खैहरा को बताया चिट्टे का व्यापारी

हरपाल चीमा ने 1984 सिख दंगों को लेकर भी कांग्रेस पर वार किए

काले कपड़े डालकर आए कांग्रेसी विधायकों ने मुद्दों पर चर्चा की मांग

स्पीकर की बात पर प्रश्नकाल शुरू, कांग्रेस विधायकों ने की नारेबाजी

पंजाब विधासभा के स्पेशल सेशन के दूसरे दिन भी हंगामा देखने को मिला। गले में काले कपड़े डालकर आए कांग्रेसी विधायकों ने राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की मांग की। जिस पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि इस पर बात करेंगे पर उन्होंने प्रश्नकॉल शुरू कर दिया। जिसके बाद कांग्रेसी विधायकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

‘यू आर द मेंबर ऑफ चिट्‌टा पार्टी’

हंगामे के दौरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस प्रधान परगट सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मिस्टर परगट सिंह, यू आर द मेंबर ऑफ चिट्टा पार्टी। आप पंजाब में चिट्टे का नशा फैलाने वाली पार्टी के सदस्य हो। नशा खत्म करने की झूठी कसम खाई। कांग्रेस के राज में पंजाब और सिख समुदाय को बहुत कष्ट झेलने पड़े।

सुखपाल खैहरा को किया सस्पेंड

हरपाल चीमा ने 1984 सिख दंगों को लेकर भी कांग्रेस पर वार किए। दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सिखों के गले में टायर डालकर उन्हें जलाया गया। चिट्टे का व्यापारी सुखपाल सिंह खैहरा, चिट्टे का व्यापारी परगट सिंह। इनके पूर्वजों ने चार मर्डर किए। तेरी बुआ का बेटा कातिल है। यह तो इनकी हिस्ट्री है। तेरी हिस्ट्री को पंजाब जानता है। नशे का व्यापारी तू है। सुखपाल सिंह खैहरा को सदन की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *