लुधियाना में परिवार के साथ घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इनोवा कार में आए थे हमलावर

लुधियाना में परिवार के साथ घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इनोवा कार में आए थे हमलावर

युवक के सिर पर पिस्तौल का बट मारा और तेजधार हथियार से हमला किया

युवक अपनी कार में बैठा और मां व बच्चों के साथ वहां से भागकर जान बचाई

हमलावरों की पहचान होने व पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप

एक साल पहले भी इन्हीं ने घर पर आकर हमला किया और गोलियां चलाई थीं

लुधियाना

लुधियाना में मां और बच्चों के साथ घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 5 से 6 गोलियां चलाई। इसके बाद उन्होंने युवक के सिर पर पिस्तौल का बट मारा और तेजधार हथियार से हमला किया। किसी तरह युवक अपनी कार में बैठा और मां व बच्चों के साथ वहां से भागकर जान बचाई। जिसके बाद वह सिविल अस्पताल पहुंचा। घटना के बाद संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। पीड़ित ने हमलावरों की पहचान होने और पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाया है।

इनोवा कार से आए थे हमलावर

पीड़ित जगजोत सिंह ने बताया कि वह बुधवार देर रात अपनी मां मनजीत कौर और साढ़े 3 साल के बेटे के साथ ढोल्लेवाल इलाके में मैगी पॉइंट रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। तीनों कार में ही बैठकर खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद वह बेटे के लिए पानी की बोतल लेने और पैसे देने के लिए कार से नीचे उतरा था। पीछे से 7 से 8 युवक भागते हुए आए और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर स्कॉर्पियो और अन्य गाड़ी में आए थे।

साल पहले भी हो चुका है हमला

जगजोत के मुताबिक, हमलावरों ने पहले उस पर दो गोलियां चलाई, लेकिन वह बच गया। इसके बाद वह भागकर कार में बैठ गया। आरोप है कि हमलावरों ने कार की खिड़की के पास आकर भी फायरिंग की और गाड़ी के अंदर दो गोलियां चलाईं। उस समय उसकी मां और छोटा बेटा भी कार में मौजूद थे। पीड़ित का आरोप है कि करीब एक साल पहले भी इन्हीं हमलावरों ने उसके घर पर आकर हमला किया था और गोलियां चलाई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *