जालंधर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 42 पेटी शराब के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
‘फ्रेंड्स वाइन’ के ठेकेदार की ओर से मुहैया करवाई थी खेप
पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली थी
शराब की खेप कहां से और किन इलाकों में सप्लाई होनी थी
शराब सप्लाई से जुड़े अन्य नाम सामने आने की भी संभावना
जालंधर

जालंधर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने विशेष नाकाबंदी कर 42 पेटी नाजायज शराब बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि खेप ‘फ्रेंड्स वाइन’ के ठेकेदार की ओर से मुहैया करवाई थी। पहचान चैरी, इशू निवासी कृष्णा नगर, अश्विनी कुमार निवासी बाल्मिकी मोहल्ला करतार खां, गगनदीप और राम उर्फ बबलू निवासी हरगोबिंद नगर के रूप में हुई है।
अन्य लोगों के नाम सामने आने की भी संभावना
बीती रात विशेष नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। वाहन से 42 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की भी संभावना है।








