राहुल गांधी को कोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि केस में किया बरी

राहुल गांधी को कोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि केस में किया बरी

सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

फैसले के बाद कोर्ट के बाहर उत्साहित कांग्रेसी

पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर डांस किया

आतिशबाजी की, राहुल के समर्थन में नारे लगाए

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में बरी कर दिया है। दरअसल यह पूरा मामला साल 2018 का है, भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। कोर्ट के फैसले के बाद कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर डांस किया, आतिशबाजी की और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए।

राहुल गांधी के बयान को लेकर दर्ज की थी शिकायत

भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद राहुल पर केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि राहुल गांधी ने 8 मई साल 2018 में एक प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसके अध्यक्ष पर हत्या का आरोप है। इसी मामले को लेकर आज सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *