टिकट कटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- चुनाव तो जरूर लड़ूंगा, पिछले चुनाव में पूर्व CM चन्नी को हराया था

टिकट कटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- चुनाव तो जरूर लड़ूंगा, पिछले चुनाव में पूर्व CM चन्नी को हराया था

AAP छोड़ने पर पुराने साथियों से सलाह लूंगा : डॉ. चन्नी

35 साल से जुड़े लोग साथ, अकेले नहीं लिए जाते फैसले

नशे के खिलाफ तिनका काम का भी स्वागत होना चाहिए

दो बार हारने के बाद तीसरी बार टिकट मिलने पर जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी की टिकट काट दी है। इस बार रोपड़ के चमकौर साहिब से उनकी टिकट काटकर जसबीर सिंह गढ़ी को दी गई है। टिकट कटने के बाद डॉ. चरणजीत सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मीडिया से बातचीत मेंकहा कि चुनाव तो लड़ना है और जरूर लड़ूंगा। जब पूछा गया कि क्या वह आम आदमी पार्टी को अलविदा कह देंगे तो उन्होंने कहा थोड़ा समय दीजिए। उनके साथ 35 साल से जुड़े लोग हैं। उनसे सलाह करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे। बीजेपी में जाने की संभावनाओं पर कहा कि इस बारे में भी साथियों से सलाह करनी है। ऐसे फैसले अकेले नहीं लिए जा सकते।

चन्नी की साइकिल रैली को काले झंडे दिखाना गलत

डॉ. चरणजीत सिंह से पूछा गया कि जसबीर सिंह गढ़ी को मैदान में उतारकर कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी के मुकाबले में खड़ा किया गया है तो उन्होंने कहा कि आज चन्नी स्टेज से बोल रहे हैं। नशे के खिलाफ कोई व्यक्ति तिनका भी काम करता है तो उसका स्वागत होना चाहिए। चरणजीत सिंह चन्नी ने साइकिल रैली निकालनी थी। लेकिन जसबीर सिंह गढ़ी ने उन्हें काले झंडे दिखाए, जो बहुत गलत बात है।

कांग्रेस में जाने की संभावना से कर दिया इनकार

जब उनसे पूछा गया कि क्या चमकौर साहिब में चन्नी प्लस चन्नी वाली स्थिति बन रही है तो उन्होंने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता। पंजाब की नंबर वन दुश्मन कांग्रेस है और वह कभी कांग्रेस में नहीं जा सकते। पंजाब की नंबर दो दुश्मन पार्टी कौन है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसका पता चल जाएगा। हमख्याली पार्टियों के बारे में भी उन्होंने कहा कि जल्द ही एक अच्छी पार्टी के बारे में बताएंगे।

MLA बोले- AAP में वफादारी वाला कानून नहीं

डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अच्छे काम किए हैं, लेकिन पार्टी में वफादारी वाला कूपन नहीं है। वफादारी वाला कूपन कहां मिलेगा, पूछने पर कहा कि अकाली दल की सतवंत कौर संधू दो बार चुनाव हारने के बावजूद तीसरी बार टिकट मिलने पर चुनाव जीतीं। उजागर सिंह बडाली भी दो बार हारने के बाद तीसरी बार टिकट मिलने पर जीत गए। यही वफादारी है। वह 12 साल से पार्टी के साथ वफादारी निभा रहे हैं।

सर्वे के आधार पर टिकट काटने पर उठे सवाल

जब उनसे पूछा गया कि क्या सर्वे के आधार पर उनकी टिकट काटी गई है तो उन्होंने सवाल उठाया कि इसका मतलब है कि पार्टी जिन 117 लोगों को टिकट देगी, वे सभी चुनाव जीत जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसका जवाब देंगे। साथ ही सवाल किया कि पार्टी 2022 वाले रिकॉर्ड पर है या 2017 वाले रिकॉर्ड पर। बीजेपी में जाने पर कहा कि अभी पार्टी की वफादारी देख रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *