UAE में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को रौंदा; तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की गई जान

UAE में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को रौंदा; तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की गई जान

कई गाड़ियों में भीषण आग लग गई, कुछ शव बुरी तरह झुलस गए

शवों की शिनाख्त के लिए DNA जांच का सहारा भी लिया जा रहा है

मुहम्मद अस्मिल, जुड़वा बहन मिस्ना जुबिन व मुहम्मद फैज शामिल

UAE गृह मंत्रालय अनुसार, दुर्घटना में 7 देशों के नागरिकों की मौ

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। वीरवार देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने सड़क पर चल रहे और खड़े 23 वाहनों को टक्कर मार दी। मृतकों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, जो केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। टक्कर के बाद कई गाड़ियों में भीषण आग लग गई। कुछ शव बुरी तरह झुलस गए। मृतकों की पहचान करने में भी मुश्किलें आ रही हैं। इसी वजह से कुछ शवों की शिनाख्त के लिए DNA जांच का सहारा लिया जा रहा है।

तीन भारतीयों की मौत, जुड़वा भाई-बहन भी शामिल

इस हादसे में जान गंवाने वाले तीन भारतीयों की पहचान मुहम्मद अस्मिल, उनकी जुड़वा बहन मिस्ना जुबिन और मुहम्मद फैज के रूप में हुई है। तीनों केरल के मलप्पुरम जिले के रहने वाले थे और एक ही परिवार से संबंधित थे। हादसे में घायल हुए 30 लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से करीब 15 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

सात देशों के नागरिकों ने गंवाई जान, 30 लोग घायल

UAE के गृह मंत्रालय के अनुसार, इस भीषण दुर्घटना में सात देशों के नागरिकों की मौत हुई है। मृतकों में संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं। तीन भारतीयों की मौत की खबर सामने आने के बाद केरल सरकार ने पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री वीडी. सतीशन ने परिवार से संपर्क बनाने और हर संभव मदद मुहैया कराने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *