खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत
अमृतपाल की दादी माता चरण कौर का अंतिम संस्कार 17 को
फिल्हाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह पंजाब पहुंचेंगे
14 से 17 नवंबर तक अंतरिम जमानत देने की अपील की गई थ
खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को कोर्ट से राहत मिली है। उनकी दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर कोर्ट ने उन्हें एक दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद अमृतपाल सिंह पंजाब पहुंचेंगे। अमृतपाल फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल सिंह के वकील कर्मवीर सिंह ने जमानत मिलने की पुष्टि की है।

अंतिम संस्कार 17 नवंबर को होगा
अकाली नेता मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रधान अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार की तारीख 17 नवंबर तय की गई है. रिव्यू पिटीशन दायर की गई है और अंतिम संस्कार 17 नवंबर को होगा। उनके अन्य रिश्तेदारों को भी अंतरिम जमानत दे दी गई है।
8 नवंबर को हुआ था दादी का निधन
अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की ओर से उन्हें अंतिम संस्कार और पारिवारिक धार्मिक रस्मों में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की गई थी। इस संबंध में अमृतसर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
परिवार ने मांगी थी 4 दिन की जमानत
परिवार की ओर से कोर्ट में 14 से 17 नवंबर तक चार दिन की अंतरिम जमानत देने की अपील की गई थी, ताकि अमृतपाल सिंह अंतिम संस्कार के साथ अन्य पारिवारिक रस्मों में भी हिस्सा ले सकें। हालांकि, अदालत ने उनकी मांग के मुकाबले केवल एक दिन की अंतरिम जमानत मंजूर की है।








