अमृतसर में एक दर्दनाक हादसे में ASI की गोली लगने से मौत, बिजनेसमैन की सुरक्षा में तैनात थे

अमृतसर में एक दर्दनाक हादसे में ASI की गोली लगने से मौत, बिजनेसमैन की सुरक्षा में तैनात थे

शुक्रवार सुबह करीब 11:50 बजे वह अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे

वहीं इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर के पास लगी

किन परिस्थितियों में हुई घटना, पिस्टल से गोली किस वजह से चली

दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच साहिल महाजन के घर पहुंचना था

अमृतसर

अमृतसर में एक दर्दनाक हादसे में ASI जोगिंदर सिंह की जान चली गई। शुक्रवार सुबह करीब 11:50 बजे वह अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर के पास लगी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। अमृतसर के एसीपी साउथ प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पौने दो साल से बिजनेसमैन के गनमैन थे ASI

जोगिंदर सिंह तरनतारन रोड इलाके में रहते थे। वह पिछले करीब पौने दो साल से बिजनेसमैन साहिल महाजन के सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात थे। साहिल महाजन ने बताया कि उन्हें कुछ बदमाशों की ओर से धमकियां मिली थीं। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर जोगिंदर सिंह को उनके गनमैन के रूप में लगाया गया था। घटना किन परिस्थितियों में हुई और पिस्टल से गोली किस वजह से चली, इसकी पड़ताल की जा रही है।

ड्यूटी से पहले बेटे ने दी गोली चलने की सूचना

साहिल महाजन के मुताबिक, शुक्रवार को जोगिंदर सिंह को दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच उनके घर पहुंचना था। वह उन्हें लेने आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही करीब 11:50 बजे जोगिंदर सिंह के बेटे का फोन आया। बेटे ने बताया कि उनके पिता घर से ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पिस्टल की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई और उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *