जालंधर रोडवेज डिपो में भीषण आग, 40 फायर गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
कुछ ही देर में पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया
पुराने टायरों और सूखे पेड़ों में सबसे पहले आग लगी
जान बचाने को सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे लोग
आग पूरी बुझने के बाद ही नुकसान का पता चल सकेगा
जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रोडवेज डिपो नंबर-1 में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में धुएं का काला गुबार फैल गया और आसमान में ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं। अधिकारियों के मुताबिक, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और घटना के असली कारणों का पता चल सकेगा।
आग ने विकराल रूप धारण कर लिया
जानकारी के मुताबिक, मुख्य बस स्टैंड के पास बने रोडवेज डिपो में पुराने टायरों और सूखे पेड़ों में सबसे पहले आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।
आग के कारणों का पता नहीं चल पाया
घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए 40 से ज्यादा फायर गाड़ियां लगाई गई हैं। फायर कर्मचारी लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।









