Binance में सबसे बड़ा साइबर हमला, निवेशकों की चिंता बढ़ी, 50 हजार करोड़ की चोरी का अनुमान

Binance में सबसे बड़ा साइबर हमला, निवेशकों की चिंता बढ़ी, 50 हजार करोड़ की चोरी का अनुमान

कंपनी ने डिपॉजिट और विड्रॉल सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई

नुकसान की रकम और प्रभावित यूजर्स की संख्या की पुष्टि बाकी

अगर घटना सही है तो यह डिजिटल संपत्ति की सबसे बड़ी चोरी

निवेशकों की चिंता बढ़ी है और बाजार में अस्थिरता का माहौल

दुनिया के प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े साइबर हमले की खबर से क्रिप्टो बाजार में चिंता बढ़ गई है। शुरुआती अनुमानों में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी चोरी होने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद कंपनी ने डिपॉजिट और विड्रॉल सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। हालांकि, कंपनी की ओर से नुकसान की रकम और प्रभावित यूजर्स की संख्या की पुष्टि होना बाकी है।

निवेशकों की चिंता बढ़ी, अस्थिरता का माहौल

क्रिप्टो विशेषज्ञों और एनालिटिक्स फर्मों के अनुमानों के मुताबिक, यदि रकम की चोरी सही साबित होती है, तो यह डिजिटल संपत्ति की सबसे बड़ी चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकती है। इस खबर के बाद बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक गिरावट आने का दावा किया गया है। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है और बाजार में अस्थिरता का माहौल बना है।

Bybit की पिछली हैकिंग से भी बड़ा मामला

इससे पहले 2025 में दुबई स्थित क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit पर भी बड़ा साइबर हमला हुआ था, जिसमें करीब 1.5 बिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुई थी। इस घटना के पीछे उत्तर कोरियाई हैकरों का हाथ होने की बात सामने आई थी। यदि Binance से जुड़े मौजूदा मामले में 5 बिलियन डॉलर से अधिक के नुकसान की पुष्टि होती है, तो यह Bybit की घटना से तीन गुना से भी बड़ा होगा। फिलहाल, इस मामले में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स, भारत में बड़ी संख्या

Binance के दुनियाभर में 100 से अधिक देशों में 30 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स होने का दावा किया जाता है। इनमें करीब 2 से 2.5 करोड़ भारतीय यूजर्स होने का अनुमान है। ऐसे में इस घटना को लेकर भारत के क्रिप्टो निवेशकों की चिंता भी बढ़ सकती है। Binance के अमेरिकी डिवीजन Binance US पर इस घटना का असर नहीं पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *