केंद्र सरकार की तैयारी के बीच पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चा तेज

परिसीमन बिल आने से पंजाब में बढ़ेंगी सांसदों व विधायकों की सीटें, बदलेगा राजनीतिक समीकरण

लोकसभा की 13 सीटों में 7 सीटें ओर और विधानसभा की मौजूदा 117 सीटें बढ़कर 176

इसके अलावा चंडीगढ़ में लोकसभा सीटों की संख्या एक से बढ़ाकर दो करने का प्रस्ताव है

यदि प्रस्ताव लागू होता है तो चंडीगढ़ का संसद में प्रतिनिधित्व पहले के मुकाबले बढ़ जाएगा

राजनीतिक दलों के मौजूदा समीकरण, उम्मीदवारों की रणनीति, चुनावी मुकाबलों पर असर

केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन बिल लाने की तैयारी के बीच पंजाब की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। प्रस्तावित परिसीमन के तहत पंजाब में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। दिए गए प्रस्ताव के मुताबिक, राज्य में लोकसभा की 13 सीटों में 7 सीटें जुड़ने से कुल संख्या 20 हो जाएगी। वहीं, विधानसभा की मौजूदा 117 सीटें बढ़कर 176 हो सकती हैं। यानी नई व्यवस्था लागू होने पर विधानसभा में 59 सीटें बढ़ जाएंगी। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी लोकसभा सीटों की संख्या एक से बढ़ाकर दो करने का प्रस्ताव है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो चंडीगढ़ का संसद में प्रतिनिधित्व पहले के मुकाबले बढ़ जाएगा।

महिला आरक्षण बिल से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

परिसीमन बिल के साथ केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल भी ला रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। दिए गए आंकड़ों के आधार पर पंजाब विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या कम से कम 59 तक पहुंच सकती है। वहीं, राज्य से लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 6 से 7 होने की संभावना जताई गई है।

परिसीमन आने के बाद बदल सकते चुनावी समीकरण

अगर प्रस्तावित बदलाव संसद से मंजूर होकर लागू होते हैं तो पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ने से चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण होगा। इससे राजनीतिक दलों के मौजूदा समीकरण, उम्मीदवारों की रणनीति और चुनावी मुकाबलों पर भी असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *