गुरदासपुर में सांसद सुखजिंदर रंधावा ने किया थाने का घेराव, तनावपूर्ण माहौल में वर्करों ने की जमकर नारेबाजी

गुरदासपुर में सांसद सुखजिंदर रंधावा ने किया थाने का घेराव, तनावपूर्ण माहौल में वर्करों ने की जमकर नारेबाजी

पुलिस थाने के अंदर SSP व SHO के खिलाफ नारेबाजी की

प्रदर्शनकारियों ने दोनों अधिकारियों को हटाने की मांग की

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात

सांसद रंधावा और पुलिस अधिकारियों के बीच नोकझोंक

गुरदासपुर

गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कलानौर पुलिस स्टेशन का घेराव करने पहुंचे। कार्यकर्ता पुलिस थाने के अंदर दाखिल हो गए और SSP व SHO के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दोनों अधिकारियों को हटाने की मांग की। थाने का गेट तोड़े जाने और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटने के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते पुलिस बल तैनात किया। पुलिस स्थिति नियंत्रित करने जुटी रही।

SSP और SHO पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि SSP, DSP और कलानौर थाने के SHO गैंगस्टरों के साथ मिले हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की। हालांकि, पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस

कलानौर पुलिस स्टेशन के अंदर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान रंधावा ने SHO और डिप्टी स्तर के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि थाने के भीतर हुए विवाद के बाद घेराव का फैसला लिया गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *