रिश्वत के मामले में विजिलेंस का एक्शन! लुधियाना में तैनात महिला ASI को रिश्वत मामले में साथी समेत किया गिरफ्तार
एक मामले के निपटारे के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी
उसकी साथी सुखजीत कौर पर 60 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है
दोनों के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज कर लिया है
2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
लुधियाना
विजिलेंस ने लुधियाना में तैनात महिला ASI लखविंदर कौर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक मामले के निपटारे के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसके साथ ही सुखजीत कौर नाम की महिला को भी पकड़ा है। सुखजीत कौर पर 60 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। दोनों के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ASI पर डेढ़ लाख मांगने का आरोप
जानकारी के मुताबिक ASI लखविंदर कौर ने एक मामले के निपटारे के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। ASI को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जिसके बाद ASI को विजिलेंस ने 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सुखजीत कौर ने मांगे थे 60 लाख
वहीं सुखजीत कौर को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है। सुखजीत कौर पर 60 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने सुखजीत कौर को भी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों पर भ्रष्टाचार के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।








