चंडीगढ़ से बरेली जा रही बस पर हमला, बस ड्राइवर समेत सवारियां घायल

चंडीगढ़ से बरेली जा रही बस पर हमला, बस ड्राइवर समेत सवारियां घायल

बस पर लोही की रोड, डंडों और तेजधार हथियारों से हमला

हमलावरों ने इस दौरान बस की खिड़कियां तक तोड़ दीं

घटना का पता चलते ही डेराबस्सी पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी

बसों में सवारियों को बैठाने और किराए का चल रहा विवाद

चंडीगढ़

चंडीगढ़ से बरेली जा रही बस को अज्ञात हमलावरों ने अपना निशाना बनाया है। हमलावरों ने अचानक बस पर लोही की रोड, डंडों और तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। हमलावरों ने इस दौरान बस की खिड़कियां तक तोड़ दीं। जिस कारण बस के अंदर बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। इस घटना के दौरान बस ड्राइवर समेत कई सवारियां घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही डेराबस्सी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और मौके पर हालात का जायजा लिया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

सवारियों को बैठाने को लेकर हुआ विवाद

हमले का मुख्य कारण बसों में सवारियों को बैठाने और किराए को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों के बीच सवारियां छीनने और कम-ज्यादा किराए को लेकर पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था, जिसने कल रात हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने पीड़ितों और सवारियों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

जल्द आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल और आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी शरारती तत्व को कानून-व्यवस्था खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *