जालंधर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 26 साल के युवक की मौ/त; दोस्त गंभीर घायल

जालंधर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 26 साल के युवक की मौ/त; दोस्त गंभीर घायल

मलसीयां से आगे कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, कार पेड़ से जा टकराई

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, दोनों अंदर फंस गए

ट्रैक्टर की मदद से युवकों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलने पर पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची

जालंधर

जालंधर के शाहकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर मलसीयां के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 26 साल के लवप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राजनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

कार पेड़ से जा टकराई

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक कार में शाहकोट से नकोदर जा रहे थे। मलसीयां से आगे कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक अंदर फंस गए।

राजनप्रीत जालंधर रेफर

राहगीरों और ट्रैक्टर की मदद से दोनों युवकों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें नकोदर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने लवप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजनप्रीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए जालंधर रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *