देश की राजनीति और संसद की संरचना में बड़ा बदलाव होने की तैयारी

लोकसभा में बढ़ेंगी सीटें! PM मोदी कैबिनेट ने संविधान संशोधन विधेयक को दी मंजूरी

50 फीसदी सीटें बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मोदी कैबिनेट में लगा दी है मुहर

प्रस्ताव के लागू होने के बाद लोकसभा की मौजूदा 543 सीटें बढ़कर 815

लोकसभा में कुल 543 निर्वाचित सीटें, 272 अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी

प्रस्ताव में लोकसभा सीटों की संख्या को 25 वर्षों तक स्थिर रखने की बात

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकसभा की कुल सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के लागू होने के बाद लोकसभा की मौजूदा 543 सीटें बढ़कर 815 हो सकती हैं। यानी संसद के निचले सदन में 272 नई सीटें जुड़ेंगी। दूसरी ओर, कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।

543 से बढ़कर 815 हो सकती हैं लोकसभा सीटें

फिलहाल लोकसभा में कुल 543 निर्वाचित सीटें हैं। इस बदलाव के तहत 272 अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी। प्रस्ताव में बढ़ी हुई सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने की बात भी शामिल है। इससे संसद में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

अगले 25 साल तक नहीं बदलेगी सीटों की संख्या

कैबिनेट की मंजूरी वाले प्रस्ताव में लोकसभा सीटों की संख्या को अगले 25 वर्षों तक स्थिर रखने की बात कही गई है। इसके लिए संविधान में संशोधन किया जाना है। सरकार इस विधेयक को संसद में पेश कर आगे की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है।

परिसीमन और महिला आरक्षण पर उठाए सवाल

दूसरी ओर, कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पारित करवाने के लिए धोखे से बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने मुद्दे को गंभीरता से लेते अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *