नहर के पास बनी झुग्गियों को लेकर विवाद

नहर के पास बनी झुग्गियों को लेकर विवाद

जालंधर की बस्ती बावा खेल में हाई-वोल्टेज ड्रामा, महिला और MP सिंह के बीच तीखी बहसबाजी

MP सिंह ने कहा-खोखे पर नशीले पदार्थों की बिक्री का वीडियो बनाया

महिला का आरोप-पति पर हथियार ताने और वीडियो बनाकर पोस्ट की

दूसरी ओर MP सिंह ने नहर के आसपास की व्यवस्था पर सवाल उठाए

नहर के किनारे अवैध झुग्गियां बनाई, वहीं, बिजली की कुंडी भी दिखाई

पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन ये समस्या हल नहीं हुई

जालंधर

जालंधर के बस्ती बावा खेल नहर के पास बनी झुग्गियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां अवैध कब्जे और बिजली चोरी के आरोपों को लेकर MP सिंह और एक महिला के बीच जमकर बहसबाजी हुई। महिला पूनम देवी ने MP सिंह का विरोध करते हुए दावा किया कि वह पिछले 8 से 10 साल से यहां काम कर रही है और नियमित रूप से बिजली का बिल भरने के साथ प्रधान को भी पैसे देती है। वहीं, MP सिंह ने इलाके में अवैध झुग्गियां बनाने, बिजली की कुंडी लगाकर इस्तेमाल करने और नहर के आसपास गंदगी फैलाने के आरोप लगाए। मौके पर काफी हंगामा देखने को मिला।

बीड़ी-सिगरेट बेचने को लेकर शुरू हुआ विवाद

MP सिंह के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि यहां एक खोखे पर नाबालिग के जरिए बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू बेचा जा रहा है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने की बात कही और इस दौरान वीडियो भी बनाया। महिला ने कहा कि घटना के दौरान छठ पूजा का पर्व मना रही थी। उसने यह आरोप लगाया उसके पति पर हथियार तान दिए गए और बिना पूरी बात जाने, वीडियो सोशल मीडिया पर डाली जा रही हैं।

MP सिंह ने अवैध कब्जा करने के लगाए आरोप

दूसरी तरफ, MP सिंह ने आरोप लगाया कि नहर के किनारे अवैध रूप से झुग्गियां बनाई गई हैं और बिजली की कुंडी डालकर दुकानों व अन्य कामों को चलाया जा रहा है। उन्होंने मौके पर जूतों की दुकान पर लगी बिजली की कुंडी भी दिखाई और सवाल उठाया। लोगों ने भी इन गतिविधियों को लेकर शिकायत की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देर रात तक लाउडस्पीकर चलाए जाते हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं।

नहर की ग्रिल काटने व गंदगी फैलाने का मामला

MP सिंह ने नहर के आसपास की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, पहले नहर के किनारे अच्छी ग्रिल लगी हुई थी, लेकिन पर्व के दौरान करीब 18 ग्रिल काट दी गईं। पूछा कि नहर के आसपास फैली गंदगी की सफाई की जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने धार्मिक स्वरूपों को नहर में बहाए जाने का मुद्दा भी उठाया। MP सिंह का कहना है कि SHO से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन नहीं उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *