पंजाब-चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; गिर सकते हैं ओले

पंजाब-चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; गिर सकते हैं ओले

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की

फरीदकोट जिला 34.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, ठंड बढ़ने के आसार

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश

पंजाब

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने फिर से करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस बीच पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया है। फरीदकोट 34.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा। इस बदलाव के बाद सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं।

12 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है

पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *