लुधियाना के माछीवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा

ललुधियाना के माछीवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा

श्रद्धालुओं से भरा टेंपो टिप्पर से टकराया, हादसे में महिला व बच्चों समेत 3 की मौत

श्री माता नैना देवी के दर्शन करके टेंपों से माछीवाड़ा लौट रहे थे

टेंपो सवार लोगों ने कहा, लापरवाही से गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

देर रात हुए एक्सीडेंट के बाद टेंपो का ड्राइवर भी मौके से फरार

वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

लुधियाना

लुधियाना के माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरे एक टेंपो की एक टिप्पर से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में एक महिला और 2 नाबालिग बच्चे शामिल हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टेंपो में सवार लोगों का कहना है कि ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। कीरतपुर के पास भी एक्सीडेंट होते-होते बचा।

नैना देवी से माथा टेककर आ रहे थे

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु श्री माता नैना देवी के दर्शन करके टेंपों से माछीवाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक खड़े एक टिप्पर से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें 13 साल के मुन्ना, 17 के गौरव और 35 साल की मधु देवी की मौत हो गई। तीनों टेंपों की आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे। टेंपो में सवार कुछ लोगों ने कह दिया था कि गाड़ी हम चलाते हैं, लेकिन वह नहीं माना। एक्सीडेंट के बाद टेंपो का ड्राइवर मौके से फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *