अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, एक-दूसरे पर चलाईं तलवारें

अमेरिका में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा, एक-दूसरे पर चलाईं तलवारें

शनिवार को कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन में फायरिंग हुई

वहीं रविवार को तलवारें चलीं, 2 लोग बुरी तरह से घायल

तलवारें चलाने के आरोपी दविंदर सिंह को अरेस्ट किया

फायरिंग मामले में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है

दो घटनाओं को आपस में जोड़कर जांच कर रही पुलिस

अमेरिका के कैलिफोर्निया में नगर कीर्तन के दौरान हिंसा देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक सटर काउंटी में आयोजित शनिवार को नगर कीर्तन के दौरान फायरिंग हुई थी। वहीं रविवार को तलवारें चलीं। इस दौरान 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तलवारें चलाने वाले आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फायरिंग के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है। पुलिस सिख गुरुद्वारे के प्रबंधन के साथ मिलकर काम कर रही हैं, ताकि घटनाओं में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *