राजनीति से दूरी बनाएंगे मोहिंदर सिंह केपी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही POST
सोशल मीडिया पर राजनीति से संन्यास लेने की खबर तेजी से वायरल
40 साल बाद केपी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की इच्छा जताई है
हालांकि, उनके संन्यास लेने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
अब सभी की नजरें मोहिंदर सिंह केपी के आधिकारिक बयान पर टिकी
पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता मोहिंदर सिंह केपी के राजनीति से संन्यास लेने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि करीब 40 साल तक राजनीति में सक्रिय रहने के बाद अब नई पीढ़ी को मौका देने की इच्छा जताई है। हालांकि, संन्यास लेने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सभी की नजरें मोहिंदर सिंह केपी के आधिकारिक बयान पर टिकी हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही POST
वहीं, सोशल मीडिया पर राजनीति से संन्यास लेने की खबर तेजी से वायरल हो रही है। करतारपुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि अगर केपी सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हैं तो क्षेत्र में उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए नए चेहरे को जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिलहाल मोहिंदर सिंह केपी के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं। उनके इस फैसले को लेकर पंजाब के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।








