अमेरिका में भयानक हादसा! 8 हजार फीट से प्लेन हुआ क्रैश, हादसे में 9 लोगों की मौत
अचानक पायलट ने प्लेन से अपना कंट्रोल खो दिया
जोरदार धमाका, जिस कारण सभी की मौत हो गई
हादसा इतना भयावह था, एक बड़ा गढ्डा बन गया
मेडे, मेडे… हम 10 हजार फीट से नीचे गिर रहे हैं
पायलट के इतना कहने के बाद प्लेन क्रैश हो गया
यह हादसा दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ
FAA टीम NTSB टीम के साथ करेगी इसकी जांच
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्लेन टेक्सास से बहामास जा रहा था पर अचानक पायलट ने प्लेन से अपना कंट्रोल खो दिया, जिस कारण प्लेन जमीन पर टकरा गया। टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिस कारण सभी की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि क्रैश के बाद उस जगह पर बड़ा गढा बन गया।
प्लेन तेजी से नीचे जा रहा, पायलट के आखिर शब्द
इस हादसे से कुछ देर पहले ही प्लेन के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से कहा कि हम 8 हजार फीट नीचे जा रहे हैं… मेडे, मेडे… हम 10 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहे हैं। हम जमीन से टकराने वाले हैं पायलट के इतना कहने के बाद प्लेन क्रैश हो गया।
FAA हादसे की जांच होगी : परिवहन मंत्री सीन डफी
अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि हादसा दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उन्होंने बेहद दर्दनाक हादसा बताया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) जांच के लिए टीम भेज रहा है। टीम नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के साथ मिलकर हादसे की जांच करेगी।








