पंजाब में एक और AAP MLA ने दिया इस्तीफा, स्पीकर को भेजी चिट्ठी
पहली लिस्ट जारी होने के बाद तेवर दिखाने लगे विधायक
AAP को झटका, दो दिन में 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा
रविवार को जौड़ामाजरा और पठानमाजरा दे चुके इस्तीफा
वहीं अब सोमवार को कुंवर विजय प्रताप सिंह का इस्तीफा
कहा-पंजाब के लिए जो-जो गारंटियां दी थीं, वे पूरी नहीं हुईं
पंजाब में आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद विधायकों ने बागी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने इस्तीफा दिया था तो वहीं अब अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
कुंवर विजय प्रताप ने पंजाब विस स्पीकर को लिखी चिट्ठी
1 नवंबर को भेजे गए इस्तीफे में कुंवर विजय प्रताप सिंह ने लिखा कि मैंने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आप सभी से मिले प्यार और सम्मान के लिए मैं आखिरी सांस तक आपका ऋणी रहूंगा। परमात्मा के आशीर्वाद से हमें गली-नाली और रिबन काटने की राजनीति से ऊपर उठकर नशे, फिरौती, गैंगस्टरवाद और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में फंसे पंजाब को प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए मिलकर एकजुट प्रयास करना है।
आज बीजेपी में शामिल होंगे जौड़ामाजरा व पठानमाजरा

जौड़ामाजरा AAP सरकार में मंत्री रह चुके हैं लेकिन कुछ समय पहले पार्टी ने पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को उनकी जगह पर समाना विधानसभा सीट का हलका इंचार्ज बना दिया था। वहीं, हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप का केस दर्ज हुआ था। दोनों विधायकों ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो-जो गारंटियां दी थीं, वह पूरी नहीं हुईं। दोनों आज दिल्ली में BJP में शामिल होंगे।








