थाईलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल फुकेत में बड़ा हादसा

थाईलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल फुकेत में बड़ा हादसा

सुबह-सुबह भीषण आग से मची चीख-पुकार, इतनी तेजी से फैली आग, कई भवनों को लिया चपेट में; 11 की मौत

फायर टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया

टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

कमर्शियल शॉपहाउस में वाहन किराए पर देने का कारोबार

घायलों में 15 थाई नागरिक और एक म्यांमार का नागरिक है

थाईलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल फुकेत में सोमवार तड़के एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास की कई इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

तड़के 3:17 बजे इमारत में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार सुबह करीब 3:17 बजे फुकेत के पश्चिमी तट पर स्थित पातोंग बीच के पास एक शहरी इलाके में लगी। जिस कमर्शियल शॉपहाउस में आग लगी, वहां वाहनों को किराए पर देने का कारोबार होता था। शुरुआत में आग इसी इमारत तक सीमित थी, लेकिन कुछ ही समय में लपटों ने आसपास की कई अन्य इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में 11 की मौत, 16 लोग घायल

थाई अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 15 थाई नागरिक और एक म्यांमार का नागरिक शामिल है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में मरने वालों और घायलों में कोई भी विदेशी पर्यटक शामिल नहीं है। हालांकि, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान और जानकारियों को लेकर जांच जारी है।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभागों ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर स्थिति का जायजा ले रही हैं। एक व्यावसायिक इमारत से शुरू हुई आग ने आसपास के कई भवनों को प्रभावित किया, जिसके चलते इलाके में काफी नुकसान होने की आशंका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *