देश की राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर
दिल्ली की हवा बनी जहरीली! प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में, 800 पहुंचा AQI, सुबह से राजधानी में छाई धुंध
सुबह से ही कई इलाकों में धुंध की मोटी परत छाई रही
पूरे दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
हवा में इतने प्रदूषण से सांस लेने में परेशानी हो सकती
सराय काले खां सहित कई स्थानों पर जल का छिड़काव
नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। सोमवार सुबह प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। सुबह 7:31 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 800 दर्ज किया गया। AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी AQI स्केल पर हवा की गुणवत्ता ‘हैजार्डस’ यानी बेहद खतरनाक श्रेणी में रही। प्रदूषण के कारण सुबह से ही राजधानी के कई इलाकों में धुंध की मोटी परत छाई रही। इस दौरान राजधानी का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदूषण रोकने के लिए पानी का छिड़काव
सोमवार सुबह दिल्ली में धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित रही। हवा में प्रदूषण का स्तर इतना अधिक रहा कि लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली में प्रशासन की ओर से अलग-अलग इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सराय काले खां सहित कई स्थानों पर सड़कों पर पानी डाला जा रहा है, ताकि धूल के कणों को हवा में फैलने से रोका जा सके और प्रदूषण के प्रभाव को कम किया जा सके।








