पंजाब में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गाड़ी गिरने से चार पंजाबी लोगों की गई जान
हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया
पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही हादसा किन कारणों से हुआ
अचानक गाड़ी अंसुतलित हुई और बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी
हाइड्रा मशीन की मदद से हादसे में घायलों और गाड़ी को निकाला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में प्रसिद्ध दशहरा से लौट रहे पंजाबी नौजवानों की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिस कारण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन कारणों से हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी रोपड़ शहर के रहने वाले थे।

प्रोग्राम खत्म करके घर लौट रहे थे
बताया जा रहा है कि सभी कुल्लू में दशहरा उत्सव में प्रोग्राम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी पंजाब बॉर्डर पर टोल प्लाजा गढ़ा मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी अंसुतलित हो गई और बेकाबू होते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
मशीन की मदद से लोगों को निकाला
गाड़ी के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। हाइड्रा मशीन की मदद से हादसे में घायल लोगों और गाड़ी को निकाला गया। जिसके बाद उन सभी को एंबलुेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।








