परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में परिवार की 12 मांगें मानीं पंजाब सरकार, महज दो मांगों पर अड़ा पेंच

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में परिवार की 12 मांगें मानीं पंजाब सरकार, महज दो मांगों पर अड़ा पेंच

मुख्यमंत्री मान और डीजीपी यादव का इस्तीफा देने की मांग मानने से किया इनकार

SIT की ओर से एक्शन कमेटी को इन मांगों के संबंध में लिखित पत्र भी सौंपा गया है

इस मीटिंग में पोस्टमार्टम और शव को चंडीगढ़ भेजने का फैसला लिया जा सकता है

आरोपी अश्विनी का नाम पंजीकृत फार्मासिस्टों के अधिकारिक रजिस्टर से हटाया है

मानसा

मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन कमेटी और SIT टीम के बीच मीटिंग हुई। इस मीटिंग में SIT परिवार और एक्शन कमेटी की 14 में से 12 मांगों को मानने के लिए तैयार हो गई पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे की मांग को मानने से इनकार कर दिया है। SIT की ओर से एक्शन कमेटी को इन मांगों के संबंध में लिखित पत्र भी सौंपा गया है। अब एक्शन कमेटी ने मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में पोस्टमार्टम और शव को चंडीगढ़ भेजने के लिए फैसला लिया जा सकता है।

5 दिन की रिमांड पर आरोपी अश्विनी कुमार

वहीं परविंदर झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार को मोहाली की CBI कोर्ट में पेश किया गया। यहां उसे 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान CBI की टीम अश्विनी कुमार से इस मामले में गहनता से पूछताछ करेगी।

फार्मेसी काउंसिल ने रजिस्ट्रेशन रद्द किया

पंजाब फार्मेसी काउंसिल की कार्यकारी कमेटी ने 20 अक्टूबर को हुई बैठक में अश्विनी कुमार का फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन रद्द करने का फैसला लिया। इसके बाद 22 अक्टूबर को रजिस्ट्रार ने इस संबंध में पत्र जारी किया। अश्विनी का नाम पंजीकृत फार्मासिस्टों के रजिस्टर से हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *