जालंधर में बस स्टैंड पर चोरी की वारदात, पर्स लेकर भाग रही महिला को दबोचा

जालंधर में बस स्टैंड पर चोरी की वारदात, पर्स लेकर भाग रही महिला को दबोचा

दो महिलाओं ने वारदात को दिया अंजाम, साथी महिला भागी

बस स्टैंड पर जमकर हंगामा, पर्स में करीब 5 हजार रुपये थे

पीछा कर पकड़ी महिला भी भीड़ का फायदा उठाकर फरार

वहीं थाने में इस घटना को लेकर किसी की कॉल नहीं आई थी

जालंधर

जालंधर के नकोदर बस स्टैंड पर महिला यात्री का पर्स चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो महिलाओं ने बस का इंतजार कर रही एक यात्री के बैग से पर्स निकाल लिया और मौके से भागने लगीं। हालांकि, पीड़ित महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया और एक महिला को पकड़ लिया। इस दौरान बस स्टैंड पर हंगामा हो गया। भीड़ का फायदा उठाकर पकड़ी गई महिला भी वहां से फरार हो गई। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब 5 हजार रुपये थे।

बस का इंतजार कर रही महिला के बैग से निकाला पर्स

जानकारी के मुताबिक, करीब 50 वर्ष की दो महिला यात्री नकोदर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान दो संदिग्ध महिलाएं उनके पास पहुंचीं और एक महिला के बैग से पर्स निकाल लिया। चोरी का पता चलते ही पीड़ित महिलाओं ने तुरंत बस स्टैंड के अंदर ही कपूरथला काउंटर के पास एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया, जबकि उसकी साथी मौके से फरार हो गई।

कपूरथला बस काउंटर के पास एक महिला को पकड़ा

पीड़ित महिलाओं ने पकड़े जाने के बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने आरोपी महिला की पिटाई कर दी। हालांकि, कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद पकड़ी गई महिला भी वहां से भाग निकली। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। पीड़ित महिला यात्रियों के मुताबिक, चोरी हुए पर्स में लगभग 5 हजार रुपये थे। दोनों महिलाओं ने अपना नाम और पता भी नहीं बताया।

बस स्टैंड पर सक्रिय गिरोह पर यात्रियों ने उठाए सवाल

लोगों का कहना है कि बुजुर्ग यात्री भी ऐसे गिरोहों के निशाने पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायत के लिए फोन करने के बावजूद करीब आधे घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं, इस मामले में थाना सिटी के मुंशी ने कहा कि थाने में इस घटना को लेकर किसी की कॉल नहीं आई थी। फिलहाल, घटना में शामिल महिलाओं की पहचान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *