सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर

अब कम दिखेंगी अश्लील और हिंसक पोस्ट, AI खुद करेगा आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान

कंपनी ने अपने कंटेंट दिखाने वाले सिस्टम में बदलाव किया है

इसके लिए यूजर्स की शिकायत का इंतजार नहीं किया जाएगा

विकल्प के जरिए पसंद न आने वाली पोस्ट कम कर सकते हैं

फीडबैक के आधार पर AI सिस्टम को बेहतर बनाया जाएगा

नई दिल्ली

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखाई देंगी। इसके लिए कंपनी ने अपने कंटेंट दिखाने वाले सिस्टम में बदलाव किया है और AI के नए मॉडल इस्तेमाल किए हैं। खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स की शिकायत का इंतजार नहीं किया जाएगा। दरअसल, 10 अक्टूबर को सरकार ने Meta को एडवाइजरी जारी कर Instagram और Facebook के कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे।

यूजर्स खुद भी कर सकेंगे कंटेंट कंट्रोल

Instagram पर यूजर्स ‘Not Interested’ विकल्प के जरिए अपनी पसंद के खिलाफ आने वाली पोस्ट को कम कर सकते हैं। इसके अलावा ‘Sensitive Content Control’ से संवेदनशील कंटेंट को सीमित किया जा सकता है, जबकि ‘Hidden Words’ फीचर के जरिए आपत्तिजनक शब्दों और कमेंट्स को फिल्टर किया जा सकता है। नए सिस्टम के तहत अब AI खुद ही आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान करेगा।

किशोरों के लिए भी खास सुरक्षा सुविधा

किशोरों की सुरक्षा के लिए Instagram ने Teen Accounts की सुविधा दी है। इसमें उम्र के हिसाब से कंटेंट दिखाया जाता है और अतिरिक्त सुरक्षा नियम लागू रहते हैं। Meta का कहना है कि यूजर्स के फीडबैक के आधार पर AI सिस्टम को लगातार बेहतर बनाया जाएगा। यह बदलाव Reels, Explore और Feed में दिखाई देने वाली उन पोस्ट पर लागू होगा, जिन्हें यूजर्स फॉलो नहीं करते।

पहले भी Meta को जारी हो चुका है नोटिस

बता दें कि 4 जुलाई को सरकार ने बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर Meta को नोटिस जारी किया था। सरकार ने ऐसे विज्ञापनों को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने के निर्देश दिए थे। दरअसल, BBC की एक जांच रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। इसके बाद सरकार ने Meta से इस मामले में जवाब भी मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *