2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के पंजाब दौरे

2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के पंजाब दौरे

पंजाब पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, किसानों को देंगे 254 करोड़ की वित्तीय सहायता

यहां उन्होंने बदरपुर में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ में हिस्सा लिया

किसानों और स्वयं सहायता समूहों से मुलाकात, खेती से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

मोहाली पहुंचने पर पंजाब की धरती और धार्मिक विरासत की प्रशंसा की

मोहाली

2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्रियों के पंजाब दौरे भी बढ़ रहे हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मोहाली पहुंचे। बदरपुर में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसानों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से मुलाकात कर खेती से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने पंजाब के किसानों को 254 करोड़ की वित्तीय सहायता के स्वीकृति पत्र सौंपने की भी घोषणा की।

पंजाब की धरती पर आकर मन को मिलती है खुशी : शिवराज सिंह

मोहाली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब की धरती और यहां की धार्मिक विरासत की प्रशंसा की। उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा कि जब भी वह पंजाब आते हैं, उनका हृदय आनंद, प्रसन्नता और श्रद्धा से भर जाता है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का जिक्र करते कहा कि गुरु साहिब ने हमें ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का संदेश दिया है। यह शिक्षा अद्भुत है और वह किसानों की सेवा करने के उद्देश्य से आए हैं।

किसानों को 254 करोड़ की वित्तीय सहायता के स्वीकृति पत्र देंगे

पंजाब के किसानों के लिए 254 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता के स्वीकृति पत्र भी सौंपे जाएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में किसानों के साथ ‘खेत बचाओ अभियान’ को लेकर विस्तार से बातचीत की जाएगी। चौहान ने खेती में नई तकनीकों और वैकल्पिक ऊर्जा के इस्तेमाल की संभावनाओं पर बात की। सौर ऊर्जा का उपयोग करके ग्रीन अमोनिया का उत्पादन किया जा सकता है। इससे कृषि क्षेत्र में नए विकल्प विकसित किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *