2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP की बड़ी बैठक, 15 नवंबर से पहले जारी हो सकती है पहली सूची

2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP की बड़ी बैठक, 15 नवंबर से पहले जारी हो सकती है पहली सूची

मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत AAP की शीर्ष लीडरशिप शामिल होगी

बैठक का मुख्य एजेंडा चुनाव उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा करना है

फिलहाल, सभी नजरें पार्टी की दिल्ली में होने वाली बैठक पर टिकी हैं

मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी की ओर से शुक्रवार को दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत AAP की शीर्ष लीडरशिप शामिल होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा करना है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी पहली सूची 15 नवंबर से पहले जारी कर सकती है। फिलहाल, सभी की नजरें AAP की दिल्ली में होने वाली बैठक पर टिकी हैं।

उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन

दिल्ली में होने वाली इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव प्रबंधन और पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक को पंजाब में चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि, उम्मीदवारों की सूची जारी होने को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

पंजाब में सियासी गतिविधियां तेज

पंजाब में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में सामान्य तौर पर फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *