21 नवंबर को पंजाब आएंगे खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल! पार्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

21 नवंबर को पंजाब आएंगे खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल! पार्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर

सोशल मीडिया पर वारिस पंजाब दे पार्टी ने इसकी जानकारी दी है

कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है

अमृतपाल सिंह अपनी दादी चरण कौर के संस्कार में होंगे शामिल

हालांकि वकीलों ने 21 से 23 नवंबर के लिए पैरोल की मांग की है

खडूर साहिब

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल 21 नवंबर को पंजाब आएंगे। सोशल मीडिया पर वारिस पंजाब दे पार्टी ने इसकी जानकारी दी है। पार्टी ने लिखा कि सांसद अमृतपाल 21 नवंबर को पंजाब आ रहे हैं, संगत का साथ देने के लिए धन्यवाद। आपको बता दें कि अभी तक अमृतपाल की पैरोल को लेकर अभी तक कोर्ट का फैसला नहीं आया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है और उम्मीद है कि जल्द फैसला आएगा।

दादी के निधन के बाद मांगी थी पैरोल

बता दें कि अमृतपाल अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार पर बाहर आना चाहते हैं। उनका 8 नवंबर को निधन हुआ था। मगर, परिवार ने अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है। अमृतपाल को 14 नवंबर को 3 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी लेकिन उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल से बाहर नहीं लाया जा सका। जिसके बाद उनके वकीलों ने 21 से 23 नवंबर के लिए पैरोल की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *