जालंधर में इंडो-कैनेडियन बस की कार से टक्कर, हादसे में 2 गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में कार सवार 2 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए
हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स को घटना की जानकारी दी
घायलों को फिल्लौर के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया
एक घायल की गंभीर हालत को देखते बड़े अस्पताल में रेफर
निरंकारी समागम के बाद पठानकोट लौट रहे थे कार सवार
कपड़ां बैग, नगदी वाला एक पर्स और जरूरी दस्तावेज मिले
साइन बोर्ड लगाकर ट्रैफिक को दोबारा से शुरू करवाया गया
जालंधर
जालंधर में फिल्लौर के गांव खैरा के पास नेशनल हाईवे पर इंडो-कैनेडियन बस की कार के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार 2 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स को इस घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद घायलों को फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया।

समागम से लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार को हुआ। ऑल्टो कार सवार दिल्ली में निरंकारी समागम में शामिल होकर पठानकोट लौट रहे थे। इसी दौरान कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिस कारण पीछे आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SSF की टीम ने घायलों को फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
सामान परिजनों को सौंपा गया
SSF टीम को कार से कपड़ों के नौ बैग, 910 रुपये नगदी वाला एक पर्स और जरूरी दस्तावेज मिले। इनमें वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वाहन की आरसी और एटीएम कार्ड शामिल थे। टीम ने पूरा सामान घायलों के भाई राजिंदर को सुरक्षित सौंप दिया। वहीं क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे किया और साइन बोर्ड लगाकर ट्रैफिक को दोबारा से शुरू करवाया।








